“विकसित भारत संकल्प सभा” में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष हुए पूरे
उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सीएम डॉ. मोहन ने सुना वर्चुअली

उज्जैन 7 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को “विकसित भारत संकल्प सभा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के आस्था गार्डन से वर्चुअली सहभागिता की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और विजन को सुना। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, देश के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेवा संकल्प अभियान-2026” अंतर्गत आयोजित “सेवा ज्योति कलश यात्रा” का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया। उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण हुए हैं। उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है। आज भारत वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरविंद की उस भविष्यवाणी को हम साकार होते देख रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्पों को पूरा किया है। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है।

समर्पण का स्वर्णिम प्रतीक हैं सेवा वर्ष
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ तथा पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक आए। यह बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। उज्जैन में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासन प्रमुख के रूप में सेवा के 25 वर्षों की प्रेरणास्पद यात्रा केवल समय की गणना नहीं, बल्कि जन-जन के अटूट विश्वास, निष्ठा और समर्पण का एक स्वर्णिम प्रतीक है।

प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह अविरत सेवा यात्रा जनता के अटूट विश्वास से जुड़कर एक सशक्त और समर्थ “विकसित भारत” के निर्माण की दिशा में अटूट संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी की गौरवशाली सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से लेकर देश के नेतृत्व तक करोड़ों भारतीयों के विश्वास, समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी कहानी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के सेवाकाल में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया है। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर सेवा और समर्पण के इस महाअभियान में सहभागी बनें तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं।

बदल रही मप्र की तस्वीर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अनेक ऐतिहासिक संकल्प पूरे किए हैं। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हो या समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम, यह नए भारत की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। बीते वर्ष अकेले उज्जैन में लगभग 7 करोड़ और पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु-पर्यटक आए। यह बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर है, जो विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सेवा की मशाल जलाने के लिए संकल्पित सरकार
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिस प्रकार पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों और सेवा-भावना के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है, उसी भावना के साथ हम सभी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौपालक सम्मेलन 3 अक्टूबर को, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें

35 हजार से अधिक गौपालक होंगे शामिल
मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात
पशुपालक दीदियों का भी होगा सम्मान

2 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात के लिए केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 3 अक्टूबर को भोपाल में गौपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालक शामिल होंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही वे डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे। केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल तरीके से भूमि-पूजन भी करेंगे। वे भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के परिसर में बनाई गई सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और मिनी डेयरी संयंत्र शिवपुरी का शुभारंभ भी करेंगे।

दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण
केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव एवं भरण-पोषण के लिए माह जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण करेंगे। यह राशि गौशालाओं में दर्ज गोवंश के समुचित व्यवस्थापन, आहार एवं भरण-पोषण के लिए दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *